सक्ती

चरित्र शंका में पत्नी से विवाद… बीमार 6 माह के बच्चे को सड़क पर पटक पटककर निर्दयी पिता ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंधरी सिदार मोहल्ला निवासी एक निर्दयी पिता ने चरित्र शंका करते हुए अपनी पत्नी से विवाद किया और बीमार 6 माह के बेटे को हॉस्पिटल के बाहर ही सड़क में पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना के बाद से फरार निर्दयी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 02.12.2023 को थाना डभरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थीया मंजू सिदार पति रोहित सिदार निवासी खोंधरी सिदार मोहल्ला थाना डभरा, अपने बच्चे फनिस सिदार उम्र 06 माह का सर्दी बुखार से तबियत खराब होने से सास पितरबाई के साथ दोपहर करीबन 3:30 बजे ईलाज कराने डॉ. एन.पी. मिश्रा अस्पताल लेकर आये थे। ईलाज के दौरान इसका पति रोहित सिदार के द्वारा चरित्र शंका करते हुए, फनिस सिदार मेरा बच्चा नहीं है कहते हुए लड़ाई झगड़ा कर इसका ईलाज में मैं नहीं कराऊँगा। इसे जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहते हुए बच्चे फनिस सिदार को उठाकर डॉ.एन.पी. मिश्रा अस्पताल के सामने मेन रोड डभरा में कई बार जमीन में पटक दिया। जिससे फनिस सिदार के बॉये आँख के ऊपर पास सिर में, दॉये आँख के पास एवं सिर में चोट लगने से सिर में खून का काला धब्बा का निशान पड़ा है। बच्चे को पटकने से आयी चोट से बेहोश हो गया था। जिसका बेहतर ईलाज हेतु रायगढ़ ले जा रहे थे। कि रास्ते में ग्राम छुहीपाली चौक के पास बच्चे की मृत्यु हो गई। मौत होने से बच्चे को वापस ग्राम खोंधरी ले आये। बच्चे की मृत्यु निर्दयी पिता रोहित सिदार के द्वारा बच्चे को जमीन पर पटक-पटक कर होने से हत्या का अपराध थाना डभरा में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस दौरान प्रार्थीया के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कराने की जानकारी आरोपी रोहित सिदार को हो गयी थी। इसलिए वह अपने खोंधरी स्थित घर से फरार होने के फिराक में था। जिसे थाना प्रभारी डभरा, निरीक्षक नरेन्द्र यादव के द्वारा संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को ग्राम खोधरी से पकड़कर गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक नरेन्द्र यादव एवं समस्त स्टॉप थाना डभरा की सक्रिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...