बिलासपुर

मोबाईल दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा…लाखों के मोबाईल और नगदी 1 लाख 30 हजार रुपए की हुई थी चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनरोड में स्थित मारुति मोबाईल दुकान में 21-22 की दरमियान रात शटर का ताला तोड़कर लाखों के मोबाईल और नगदी 1 लाख 30 हजार रुपए की चोरी हुई थी। मामले में सकरी पुलिस ने प्रार्थी मोबाईल दुकान संचालक शिवेंद्र कोरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था। जिसमें जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे,

जिस आधार पर पुलिस ने अमलाई मध्यप्रदेश पहुंचकर आरोपी रूपेन्द्र लोनिया उर्फ छोटू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को सकरी स्थित मारूति मोबाईल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी शेष सभी मोबाईलो को अपने घर के टीन पेटी में रखा था. जिसे बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा चोरी के नगदी रकम 50,000/- रूपये को बुढ़ार जिला अनुपपूर के श्री आटोमोबाईल में डाउन पेमेंट कर सुपर स्पलेंडर खरीदना तथा 10,000/- रूपये को अपने घर में रखना स्वीकार किया गया है, जिससे नगदी रकम 10,000/- रूपये और चोरी के पैसे से खरीदे गये मोटर सायकल सुपर स्पेलेंडर को भी जप्त किया गया है।

प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।सराहनीय भूमिका :- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी I.P.S. (P.) झा अमन कुमार, सउनि हेमंत आदित्य, सउनि जीवन साहू, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, संजय बंजारे, मालिक राम साहू, साइबर सेल बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक तरूण केसरवानी एवं निखिल जाधव का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,