बिलासपुर

शातिर अपराधी शहबाज उर्फ शीबू खान अवैध हथियार और नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार..पुलिस ने की घेराबंदी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी शहबाज हुसैन उर्फ शीबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 नग Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप, 03 नग पिस्टल, 26 नग जिन्दा कारतूस, 07 नग खाली खोखे और तस्करी में प्रयुक्त सफारी स्टॉर्म वाहन क्रमांक CG-10 AE-7361 जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक विष्णु यादव की टीम ने यह सफलता हासिल की। 30 अप्रैल को विश्वसनीय सूचना पर पुलिस टीम ने राजीव गांधी चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी के वाहन को रोका। तलाशी में भारी मात्रा में नशीली सिरप और हथियार बरामद हुए।

पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते रोका जा सका। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास, सुपारी किलिंग और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में सिविल लाइन, जीआरपी, कोनी और जांजगीर थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल NDPS और Arms Act की धाराओं में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क और सहयोगियों की जांच कर गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुम्मत साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अतुल सिंह, रितेश मिश्रा सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...