रायपुर

भाजपा का दावा हर गरीब को घर, महिला सुरक्षा के लिए महिला कमांडो…नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया गया संकल्प पत्र…संपत्ति कर में भी राहत की वादा

रमेश राजपूत

रायपुर- नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा के इस घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए वायदों की भरमार है। घोषणापत्र हर तबके के लिए कुछ न कुछ रखता है। दिलचस्प है कि भाजपा के नगरीय निकाय चुनाव में राम और उनकी जन्मभूमि की भी मौजुदगी है।भाजपा के इस घोषणापत्र में संपत्ति कर को माफ़ करने,आवासहीन ग़रीबों के लिए निकाय द्वारा मकान, हर घर में नल,कोचिंग की मुफ़्त व्यवस्था के साथ साथ मजनूँ स्पॉट को चिन्हांकन कर कैमरे लगाए जाने.. महिला कमांडो की स्थापना .. हफ़्ते में एक दिन डीज़ल पेट्रोल से मुक्त रहने की क़वायद समेत कई मुद्दे शामिल हैं।

क्या है संकल्प पत्र में…

भाजपा के इस संकल्प पत्र में छत्तीस बिंदु हैं, यह संकल्प पत्र चालीस पृष्ठ का है। BJP के संकल्प पत्र में जिन बातों का जिक्र है उनमें बैंकों से लोन दिलाकर पीएम आवास योजना के तहत घर बनवाएंगे, शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को 10 के बजाय 20 हजार लोन मिले ये कोशिश होगी,जन्म प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र मोबाइल से ही बन जाये ऐसी व्यवस्था करेंगे.कॉमन सर्विस सेंटर डेवलप किए जाएंगे,प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को मुफ्त कोचिंग,मजनू पॉइंट पर कैमरे लगेंगे, महिला वालंटीयर तैयार किए जायेंगे,बच्चियों को आत्म रक्षा की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी,कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जायेगा,निगम के स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। पार्षद निधि में बढ़ोतरी की कोशिश, शहरों के नदी-नालों में गंदे पानी जाने को रोका जाएगा,बुजुर्गों के लिए रिक्रिएशन सेंटर,बस की व्यवस्था,कांजी हाउस को गौ सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा,नगरीय निकायों में रिक्त पदों की भर्ती,छत्तीसगढ़ी खान पान को बढ़ावा देने के लिए गढ़ कलेवा के तर्ज पर अमर चूल्हा खोला जाएगा।

राम जन्मभूमि दर्शन के लिए निकाय स्तर पर योजना चलाई जाएगी,सप्ताह में एक बार जनप्रतिनिधि डीजल-पैट्रोल के वाहन का उपयोग नहीं करेंगे.
गार्डन को डेवलप किया जायेगा.वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर ध्यान दिया जायेगा.प्रदूषण को नियन्त्रित करने के लिए प्लान.तालाबों का संरक्षण और समवर्धन के काम.अन्तिम संस्कार के लिए पहले 2 हजार देते थे हम 4 हजार देंगे.
अवैध कालोनियों का 5 साल में नियमितिकरण.ठेले-खोमचे-सब्जिवालों के लिए छोटे-छोटे दुकान बनाये जायेंगे.अम्बिकापुर निगम का मॉडल लागू करेंगे.
लड़की की शादी और शोक कार्यक्रमों में मुफ्त पानी की टंकी दी जायेगी.विधवा पेंशन और निराश्रित पेंशन के लिए एटीएम की तरह कार्ड.वार्ड सूचना कार्यालय बनाया जायेगा.बुजुर्ग, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को बस के सस्ते मासिक पास.पार्षद निधि में बढ़ोतरी की कोशिश.शहरों के नदी-नालों में गंदे पानी जाने को रोका जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,