जांजगीर चाँपा

सरकारी राशन गबन का करने वाले महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष और विक्रेता गिरफ्तार…17 लाख से अधिक की मिली गड़बड़ी,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम भवतरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री के बड़े पैमाने पर गबन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष केसर बाई (40 वर्ष) एवं विक्रेता लालाराम कश्यप (42 वर्ष), दोनों निवासी भवतरा, शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी केसर बाई, लालाराम कश्यप एवं समूह के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन जैसी राशन सामग्री की हेराफेरी कर कुल 17,37,619.33 रुपये की गबन किए हैं। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 34 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर 04 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI जय नंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सतीश राणा, आरक्षक राजेश कश्यप, वेदराम पटेल एवं विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,