रायगढ़

संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट…हत्यारा छोटा भाई गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत जलडेगा गांव में पैतृक संपत्ति को लेकर वहां रहने वाले महेश राम बैगा और उसके बड़े भाई कंश राम बैगा के बीच विवाद शुरू हो गया जिस पर आवेश में आकर महेश राम बैगा ने टंगिया के बेंठ और अपनी कलाई में पहने हुए स्टील के कड़े से अपने बड़े भाई के सिर, बाएं कान, कनपटी और पीठ पर कई वार किए। इन गंभीर चोटों के कारण कंश राम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण मरकाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से खून के धब्बों और सादी मिट्टी को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया। आरोपी महेश राम बैगा की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष हत्या में प्रयुक्त लोहे का टंगिया बरामद किया गया। वही मामले में घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी महेश राम बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,