राजनांदगांव

फिर एक मासूम से दरिंदगी और गुनाह छिपाने बेरहमी से हत्या, मामले से क्षेत्र में सनसनी…आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग

रमेश राजपूत

राजनांदगांव– जिले के ग्राम कांकेतरा गाँव में शनिवार को जब सभी ग्रामीण गणेश चतुर्थी के अवसर पर उत्साहित होकर पूजा अर्चना में जुटे हुए थे, तभी एक वहसी गाँव की 4 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, वही अपनी करतूत छुपाने उसने उस मासूम की बेरहमी से हत्या भी कर दी। मामले की जानकारी तब हुई जब मासूम के परिजन शाम 4 बजे से लापता बच्ची को ढूंढने जब वह नही मिली तो परिजनों ने चिखली पुलिस चौकी में मासूम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, वही पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर जब बच्ची की तलाश शुरू की तो पता चला कि मासूम को आखरी बार गाँव के ही शेखर कोर्राम के साथ देखा गया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने आरोपी के घर से पलंग के नीचे मासूम की नग्न लाश बरामद की जिसके मुंह मे कपड़ा ठूसा हुआ था, पुलिस शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आदतन नशेड़ी है, जिसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है और सभी आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे है, जिसकी वजह से गाँव मे पुलिस बल को तैनात करना पड़ गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,