पचपेड़ी

3 घरों में लगी आग लाखो का समान जलकर हुआ खाक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी में एक घर में अचानक आग लग गई देखते देखते आग ने 2 और घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। वही मौके पर पचपेड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी में रात 9 बजे के आसपास एक घर में अचानक आग लग गई।जिस वक्त घर में आग लगने की घटना हुई उस वक्त घर के बाकी सदस्य गांव में हो रहे शादी कार्यक्रम में थे घर में सिर्फ एक सदस्य था जो

आनन फानन में घर से बाहर निकले और डायल 112 को घटना की सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे डायल 112 ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी जिसके बाद 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आगजनी वाले घर का रास्ता सकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी थोड़ी दूर में अटक गई आनन फानन में और पाइप की व्यवस्था की गई जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई तब तक देर हो चुकी थी।

आग ने धुर्वाकारी निवासी नंदू घृतलहरे के घर के साथ साथ रवि घृतलहरे,बुग्नू घृतलहरे के घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जब तक तीनो घरों के घरेलू उपकरण समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए थे।

वही पीड़ितों ने बताया की उनकी लाखो रुपयों की संपति जलकर स्वाहा हो गई है।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तैनात है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,