जशपुर

चरित्र शंका में फिर एक हत्या…पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 6 मार्च 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। ग्राम पुटली निवासी जेरोम तिर्की 56 वर्ष ने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की 53 वर्ष की लोहे के धारदार हथियार दौली से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद अपने छोटे भाई जूलियस तिर्की को जाकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद जूलियस तिर्की अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपी के घर पहुंचा, जहां अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में धारदार हथियार से गहरा घाव था और खून बह रहा था। घटना की सूचना तत्काल थाना तपकरा में दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जेरोम तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार दौली भी बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...