बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर…गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में बीती रात 11 बजे के आस पास हाफा की ओर से आ रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी निवासी लक्ष्मण चक्रधारी गुरुवार की शाम किसी काम से हाफा गये थे जो देर रात 11 बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एनबी 5208 में वापस सकरी लौट रहे थे, तभी सकरी शांतिनगर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 एपी 3378 ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह वही सड़क पर गिर गए,

जिन्हें गंभीर चोटें आई, मौके पर पहुँचे लोगों ने डायल 112 की मदद से घायल को सिम्स पहुँचाया लेकिन वहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं...