रायगढ़

घर मे घुसकर कर नग्न कर की बेरहमी से मारपीट….बनाया वीडियो, आतंक मचाने वाले रावण गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, सरगना सहित 3 फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – कलयुग के रावण द्वारा मारपीट और लूट कर अपना रौब झाड़ने के लिए बनाए गए वीडियो को संज्ञान में लेकर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहां क्षेत्र में आतंक मचाने वाले बंटी साहू उर्फ रावण गैंग के 9 साथियों को पुलिस ने हवालात भेज दिया है। हालाकि अब भी घटना का मुख्य आरोपी सहित कुल तीन युवक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू ऊर्फ रावण का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया था। जिसके बाद कबीर चौक निवासी रोमेश साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। मामले में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बंटी साहू ऊर्फ रावण और उनके साथियों द्वारा जूटमिल थाने में दो और चक्रधरनगर थाने में एक मामला दर्ज है।

जिसमे जूटमिल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान सागर साहू (24) के साथ लूटपाट और मारपीट ,चक्रधरनगर में आईटीआई कॉलोनी निवासी मोहन बोहिदार से 12 नवंबर को गन्ना पूजा के दिन 2300 की लूट शामिल है। जिसपर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। निरीक्षक प्रशांत राव और मोहन भारद्वाज के साथ साइबर सेल और दोनों थानों की संयुक्त टीम ने आरोपियों कि तलाश शुरू की।

जहां कबीर चौक नवापारा निवासी आशीष यादव ,अभिकांत राज यादव , मनोष सिदार , रमन यादव , श्याम यादव , बबलू साहू ,राजू साहू सहित अम्बेडकर चौंक चक्रधरनगर निवासी राजा सारथी , संदीप कुमार सारथी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही बंटी साहू और उसके दो साथी अब भी फरार हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...