क्राइम रतनपुर

रतनपुर पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारी मात्रा में अवैध शराब की जब्त…. एक आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तम्बोली

रतनपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब वितरण पर रोक लगाने के लिए रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम धौंरामुड़ा में दबिश देकर आरोपी संजू कुमार जगत 30 वर्ष को 280 पाव देशी व अंग्रेजी शराब (कुल 50.400 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कुल कीमत ₹27,800 आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर 12 फरवरी को पुलिस ने छापा मारा, जहां आरोपी के घर के आंगन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, आर. महेन्द्र नेताम और सुदर्शन मरकाम का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने अवैध शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...