बिलासपुरराष्ट्रिय

शून्यकाल में बिलासपुर सांसद ने पुरजोर तरीके से उठाई हवाई सेवा की मांग

डेस्क

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अरूण साव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बिलासपुर में शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की। इस दौरान श्री साव ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है, यहॉ उच्च न्यायालय, एसईसीएल मुख्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रेल्वे जोन, एनटीपीसी बिजली सयंत्र सहित अनेक उद्योग भी संचालित है।

साथ ही क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप पूर्व में प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस ओर कदम उठाते हुए चकरभांठा हवाई अड्डे को विकसित कर इसे एयरपोर्ट बनाने के लिए तेजी से काम भी प्रारंभ किया गया था लेकिन कुछ खामियों के चलते इस काम में विलम्ब हो गया है। श्री साव ने कहा कि जो भी तकनिकी समस्या है उसे तत्काल दूर कर बिलासपुर में हवाई सेवा प्रारंभ किया जाये, जिससे इस सेवा का क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। श्री साव ने बताया कि मैं इसके लिए प्रयासरत् हूॅ तथा बिलासपुरवासियों को जल्द ही हवाई सेवा उपलब्ध होगी। आपको याद होगा चुनाव के दौरान भी अरुण साव ने हमेशा हवाई सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही थी और सांसद बनने के बाद वे इस पर अमल करते भी नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी...