रायगढ़

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी….मुख्य आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विवेक कुमार शर्मा को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसका सहयोगी सितेश पाणिग्राही अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघवा निवासी कुंजबिहारी पटेल ने 22 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम गोपालपुर निवासी सितेश पाणिग्राही ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपने भाई का कथित ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर दिखाकर भरोसा दिलाया और किस्तों में रकम ऐंठ ली। कुंजबिहारी ने अप्रैल 2022 में जमीन बेचकर पहले 4,58,300 रुपये और बाद में 3,69,000 रुपये आरोपी को दिए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसी तरह गांव के मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 रुपये और देवकुमार से 8 लाख रुपये ठग लिए। इस प्रकार कुल 20,04,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी, तो उन्हें दुर्ग ले जाकर विवेक कुमार से मिलवाया गया। वहां आरोपियों ने रकम लेने की बात स्वीकारते हुए पीड़ितों को चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर सभी चेक बाउंस हो गए।
पुसौर पुलिस ने गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर विवेक कुमार को दुर्ग से पकड़ लिया। उसके कब्जे से एचडीएफसी बैंक का चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आमजन से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,