भिलाई

शराब के लिए पत्नी की नृशंस हत्या, महज 50 रुपए न देना पत्नी को पड़ा भारी….पति ने सब्बल मारकर उतारा मौत के घाट..फिर काट ली हाथ की नस

रमेश राजपूत

भिलाई – जिले में हुई हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, इस पूरे घटनाक्रम में पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने शराब के लिए 50 रुपए नहीं दिया। मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने के लिए पत्नी ने 50 रुपए नहीं दिए तो पति ने पत्नी के सिर पर सब्बल मारकर हत्या कर दी, और पत्नी की मौत के बाद खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया,बताया जा रहा है कि उसने पहले खुदकुशी करने के लिए गले पर रस्सी का फंदा बनाकर लटका लेकिन रस्सी टूट गई।

फिर हाथ की नस काट ली। आखिर में जिस सब्बल से पत्नी के सिर पर वार किया, उसी सब्बल से खुद के सिर पर वार कर अपने आपको चोटिल कर लिया। जिसके बाद घायल अवस्था में वह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा।वही पड़ोसियों ने उसे घायल हालत में बैठा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवान ने आरोपी पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 5 बजे हत्या की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो 35 वर्षीय अनिता का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था। और उसका पति राजकुमार पटेल 42 घायल हालत में बैठा हुआ था और कमरे में खून के निशान थे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी