धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

नवंबर महीने में बिलासपुर में लगेगा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला, पुस्तकों के प्रति दिलचस्पी जगाने की फिर होगी कोशिश

डेस्क

पुस्तकों के प्रति घटती दिलचस्पी के बीच बिलासपुर में आगामी 9 से 17 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस मेले में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध रहेंगी । बिलासपुर के पुस्तक प्रेमियों के लिए यह खास अवसर होगा। कुछ दशक पहले बिलासपुर में नियमित रूप से पुस्तक मेले का आयोजन होता था लेकिन पुस्तकों के प्रति घटती दिलचस्पी की वजह से धीरे-धीरे पुस्तक मेले का इतिहास अतीत में दफन होता चला गया। फिर स्मार्टफोन ने पुस्तकों की जगह ले ली। लेकिन आज भी ऐसे पाठक मौजूद है जो पुस्तकें पढ़ना पसंद करते हैं। ऐसे ही पाठकों को मद्देनजर रखते हुए बिलासपुर में नवंबर के महीने में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा जहां दुनिया भर की पुस्तके उपलब्ध होंगी।


बिलासपुर में साहित्य प्रेमियों के लिये अच्छी खबर है। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 9 नवंबर से 17 नवंबर 2019 तक अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा। पुस्तक मेला में 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध होंगी। आयोजन में हर प्रकार की किताबों के लिये विभिन्न प्रकाशकों के 80 से ज्यादा स्टाॅल लगाये जायेंगे। पुस्तक मेला में 100 से अधिक लेखकों को भी आमंत्रित किया जायेगा। जिनकी पुस्तकें स्टाॅल में उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर बहुत लंबे समय से साहित्यिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है और पुस्तक मेला के आयोजन के लिये काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसे नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मेला का आयोजन कर पूरा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,