बिलासपुर

बेबस सांसे टूट रही हॉस्पिटल की दहलीज पर, प्रबंधन की लापरवाही से मरीज की हुई मौत, गंभीर महिला मरीज को भर्ती करने लगे 1 घंटे से अधिक….परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में कोविड मरीजो को बेहतर सुविधा नही मिल पा रही है। हॉस्पिटल प्रबंधन की अनदेखी से संक्रमित मरीजो की आकस्मिक मौत हो रही है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को जिला कोविड अस्पताल में देखने को मिला। जहाँ गंभीर हालत में आई संक्रमित महिला को त्वरित इलाज नही मिल पाने के वजह से हॉस्पिटल की दहलीज पर ही मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है।

दरसअल बुधवार सुबह बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा में रहने वाली 55 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे परिजनों ने सुबह 8 बजे आनन फानन में बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहा उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरीज की हालत को देखते हुए वहाँ से उन्हें संभागीय कोविड हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। मरीज के परिजन मरीज को लेकर 9 बजे कोविड हॉस्पिटल पहुंच गए। लेकिन वहाँ सूचना नही मिलने के वजह से उन्हें एडमिट नही किया गया। इधर मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल के प्रभारी सहित मौजूद सभी लोगो से इलाज की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी स्टाफ उन्हें एडमिशन के लिए नही पहुचा। देखते ही देखते डेढ़ घंटे बीत गए जब मामले की जानकारी मीडिया के पास आई तब जाकर आनन फानन में हॉस्पिटल के जिम्मेदार अपने एसी कैबिन से बाहर निकले। लेकिन तब तक संक्रमित मरीज की साँसे थम चुकि थी।

जब महिला के मौत के आरोप हॉस्पिटल पर लगने लगे तो उन्होंने जानकारी नही होने की बात कहकर सारा ठीकरा बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर फोड़ दिया। यही नही वह प्रोटोकॉल की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ने लगे। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की मांग परिजन कर रहे है, ताकि अंचल के अन्य मरीजो की जान उक्त हॉस्पिटलों में अव्यवस्था की भेंट ना चढ़ सके।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...