बिलासपुर

4 मामलों में फरार 2 आदतन बदमाशों को किया गया गिरफ्तार…. गुंडे बदमाशों पर पुलिस कस रही नकेल, तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर पुलिस ने 2 आदतन बदमाश आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कई लोगों से मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामलों में फरार थे, पुलिस द्वारा गुंडागर्दी करने वालो पर लगातार नकेल कसने की कार्रवाई की जा रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पंकज कुमार, पीयूस सूर्यवंशी, मुस्कान साहू एवं मनोरमा कुम्हार सभी से आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया हैं प्रार्थीयो द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना स्थल रेल्वे कालोनी, डीपुपारा एवं भारत माता स्कूल के पास आरोपियों ने मारपीट कर गाली गलौच करते हुए, हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गये है, प्रार्थीयो की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी अंकुश यादव व पिन्टू यादव को रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालोनी छोटा ग्राउंड तारबाहर से घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अपराध करना स्वीकार किए है जिन्हें गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर सूरज तिवारी, आर अमित सिंह, गजानंद यादव, सुखदेव पालके रूपलाल चंद्रा, अरविंद अनंत का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,