कोटा

निजात अभियान:- पुलिस लगातार पकड़ रही शराब सहित मादक पदार्थ, कई आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा/पचपेड़ी – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निजात अभियान को काफ़ी सफ़लता मिली है। इस कड़ी में तीन अलग अलग मामलो मे स्थानीय पुलिस ने 9 आरोपियों के कब्जे से 100.8 लीटर अवैध शराब बरामद किया है वहीं आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी का है। जहा ग्राम बहेरामुडा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर मौके में दबिश दी। जहां हीरालाल विश्वकर्मा से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।

वही फाटकपारा में पुलिस ने दबिश दी जहां गुंजा ध्रुव के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसी तरह कोटा पुलिस ने आबकारी विभाग के सयुक्त टीम ने गनियारी में सघन अभियान चलाया।

जहाँ गनियारी निवासी उमेंद वर्मा के कब्जे से 13 लीटर,त्रिवेणी वर्मा से 4 लीटर,आदित्य वर्मा से 10 लीटर,रोशन वर्मा से 13 लीटर,भरत स्वरूप वर्मा से 5 लीटर,नीलू वर्मा से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।

जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की है। इधर पचपेड़ी पुलिस ने भी निजात अभियान के तहत ग्राम भिलौनी में दबिश दी।

जहां आरोपी महिला देवकी केंवट अपने घर के आंगन में 08 लीटर 800 महुआ शराब छुपाकर रखी थी। जिसे जब्त कर पचपेड़ी पुलिस ने आबकारी अधिकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी