जांजगीर चाँपा

सीएससी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट… संचालक हुआ घायल,कंप्यूटर-सामग्री समेत लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाहिल स्थित एक सीएससी सेंटर में देर रात हुए डेटोनेटर विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में सेंटर के भीतर रखी कंप्यूटर सामग्री, सीपीयू, प्रिंटर, कुर्सी, टेबल और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बनाहिल में रहने वाले भूपेन्द्र कुमार साहू 37 वर्ष अपने किराये के मकान के सामने वेदान्त सर्विस नाम से सीएससी सेंटर संचालित करते हैं। शनिवार रात करीब 11:45 बजे उन्हें दुकान का शटर खुलने-बंद होने जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वे बाहर आए, तो दुकान के भीतर धुआं भरा हुआ था और कुछ रस्सीनुमा वस्तु जलती दिखाई दी। संदेह होने पर जब उन्होंने उसे उठाकर देखा, तो वह ब्लास्ट करने वाला डेटोनेटर निकला, जिसमें चार डेटोनेटर गुंथे हुए थे।

बताया जा रहा है कि भूपेन्द्र ने खतरा भांपते हुए उस वस्तु को दुकान के बाहर फेंक दिया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान के भीतर रखा कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, रैक, कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान भूपेन्द्र के बाएं पैर में भी चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस, पुलिस स्टाफ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 109(1), 324(4) बीएनएस तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,