जांजगीर चाँपा

12 वीं की छात्रा ने 2 विषयो में फेल होने पर उठाया आत्महत्या का गलत कदम…रिस्टार्ट के दौर में ये कैसी हताशा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कक्षा 12वीं में फेल होने के बाद फांसी लगा ली है, इसकी जानकारी सुबह परिजनों को हुई, परिजनों ने जिसकी सूचना पामगढ़ थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंदरी निवासी मृतिका निशा मानिकपुरी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। 9 मई को रिजल्ट आने पर वह फिजिक्स और रसायन विज्ञान में फेल हो गई। इस कारण निशा मानिकपुरी बहुत हताश हो गई, जिसकी वजह से देर रात उसने अपने कमरे में लगे पंखे से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

हताशा को न होने दे हावी…करें नई तैयारी

परीक्षा परिणाम हमारे अपने मूल्यांकन का नतीज़ा होता है, जिसे आसानी से कुछ लक्ष्य और मेहनत कर बदला जा सकता है, यह बात सभी विद्यार्थियों को समझने की जरूरत है, किसी एक असफलता से निराश होने की ज़रूरत नही है, बावजूद इसके कुछ विद्यार्थी हताशा को हावी होने दे रहे है, निश्चित ही यह क्षति पूरे परिवार के साथ ही समाज की क्षति है,

जिसके लिए पूरे परिवार को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए और उनपर अनावश्यक दबाव नही डालना चाहिए साथ ही बच्चों को भी अहसास कराना चाहिए कि पूरे परिवार के लिए वह कितने कीमती है और उनसे पूरा परिवार कितना प्यार और लगाव रखता है।

error: Content is protected !!
Letest
एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़...