बिलासपुर

तपती गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने निशुल्क प्याऊ घर की सेवा….दिव्य ज्योति कल्याण समिति का सराहनीय प्रयास

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गर्मी के सीजन में अक्सर मानवीय संवेदनाओ को ध्यान में रखते हुए प्यासों के लिए स्थानीय सामाजिक संगठनो द्वारा प्याऊ का संचालन किया जाता है, इस सीजन भी शहर में प्याऊ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए दिव्य ज्योति जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क प्याऊ का संचालन शुरू किया गया है, जिनके द्वारा विगत 2 वर्षों से जनकल्याण के कार्यो को संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को सरकंडा बहतराई चौक में भी प्याऊ की शुरुआत की गई है, जहाँ सरकंडा थाने के एसआई राकेश कुमार और संस्था की प्रमुख ज्योति सिंह ठाकुर सहित संस्था की साथी सदस्य उपस्थित रही। जहाँ उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था दिव्य ज्योति जनकल्याण समिति द्वारा की गई है वही अन्य सामाजिक कार्य जैसे वृद्धा आश्रम, बच्चों के आश्रम में जरूरत के सामान और सहयोग पहुँचाया जाता है। तेज गर्मी में शीतल जल मिलने से हर कोई तृप्त हो जाता है, मानव सेवा की मंशा रखने वालो के लिए यह सुनहरा अवसर है, जिसमें ज्योति सिंह अपनी संस्था के माध्यम सामने आकर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,