क्राइमबिलासपुर

साईबर ठगों का नया जाल अधिक पैसे कमाने दे रहे लालच…कुछ मुनाफा देकर लगा रहे लाखों का चूना, फिर के व्यापारी से 4 लाख 81 हजार की धोखाधड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सायबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच अब शातिर ठग लोगो को विश्वास में लेने के लिए पहले फायदे के रूप में पैसे दे रहें है। उसके बाद लाखो की ठगी कर रहे है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ राजकिशोर नगर निवासी नितुन कुमार सिंहा के साथ 4 लाख 81 हजार की ठगी हुई है। जिसकी शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वह पेशे से एक व्यापारी है। जिनके मोबाइल नंबर में 17 मार्च को मैसेज आया था। की यूट्यूब में सब्सक्राइब कर अपना टास्क पूरा करने पर प्रत्येक टास्क में 25 से ₹50 का फायदा होगा जिसके आधार पर आप रोजाना ही 2 से ₹3000 कमा सकते हैं जिस पर प्रार्थी ने शातिर ठग के बताए अनुसार टेलीग्राम एप्लीकेशन को कोड के माध्यम से ज्वाईंन कर लिया। जिसके बाद तीन दिनों में प्रार्थी को एक हजार रुपए प्राप्त हुआ। उसके बाद उनके बताए अनुसार उन्होंने एक स्कीम में 25 हजार लगाए। जिसके बदले उन्हें 32500 मिले। इसी तरह 10 हजार के बदले 14000 और 25 हजार के बदले 46 हजार 500 मिले। जब प्रार्थी को ठगो पर विश्वास हो गया तब वह उनकी स्कीम में बड़ी रकम लगने लगा। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें बड़ी रकम का लालच देकर अलग अलग किश्तों में उनसे 4 लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब ठगो के बताए अनुसार प्रार्थी को पैसे वापस नहीं मिले तब उन्हें ठगी का ऐहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल