बिलासपुर

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन, युवाओ ने जज़्बा के साथ निभाई सहभागिता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जरहाभाठा स्थिति विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जज्बा वेलफ़ेयर सोसायटी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मालूम हो स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को और खास बनाते हुए शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें एकत्रित होने वाला रक्त थैलेसीमिया और अन्य बीमारियों से जूझने वाले पीड़ितों के काम आएगा। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने 40 यूनिट रक्त दान किया। आपको बता दें कि जज़्बा इकलौती ऐसी शहर सहित प्रदेश की संस्था है जो साल भर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर थैलासीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखे हुए है। शायद यही वजह है कि जज्बा के हर आयोजन में शहर के युवा स्वस्फूर्त ही भाग लेने उपस्थित रहते है।

जिनके बलबूते ही समय समय मे शहर के विभिन्न जगहों से आए मरीजो की जिंदगियां बचाई जा सकी है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष- संध्या चन्द्रसेन,सचिव- मिन्टू अरोरामानस्यु अरोरा ,बंजारे ,सेंटर हेड – शालेहा आफरीनतथा विश्वास सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी के छात्र,छात्रा के साथ जज़्बा टीम के सदस्यों में संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्मा , वसीम कुरैशी , मो. कलाम , मो. नियाज़ , उत्तम साहू , शुभम प्रेमानी , दिनेश जगतवानी , महेंद्र कुमार चतुर्थी  शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी