कोटा

बेलटुकरी में अवैध मुरूम उत्खनन…जब्त वाहन चोरी कर ले गए वाहन मालिक और चालक, पुलिस ने किया मामला दर्ज किया

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम बेलटुकरी के जंगल क्षेत्र चनाडोंगरी रोड किनारे अवैध रूप से मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच लक्ष्मण वर्मा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रांजल शर्मा निवासी पेण्ड्री एवं जेसीबी-हाईवा चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अगस्त 2025 को प्रांजल शर्मा द्वारा 2 जेसीबी एवं 3 हाईवा वाहनों से अवैध मुरूम खनन कर उसे भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार गनियारी श्रद्धा सिंह द्वारा उक्त सभी वाहन मुरूम सहित शाम 6 बजे जब्त कर ग्राम सरपंच लक्ष्मण वर्मा के सुपुर्द किए गए थे। जब्ती में शामिल वाहनों में एक सोल्ड जेसीबी, जेसीबी क्रमांक CG10 AX 7347 और हाईवा क्रमांक CG10 K 3337, CG10 N 5216 व CG13 D 2653 शामिल हैं। सरपंच लक्ष्मण वर्मा ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि 8 अगस्त की रात्रि करीब 2 बजे प्रांजल शर्मा अपने ड्राइवरों को लेकर आया और बिना किसी वैधानिक अनुमति या आदेश के जब्त किए गए वाहन मौके से चोरी कर ले गया। इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी गांव का कोटवार लक्ष्मीदास मानिकपुरी है।
थाना कोटा पुलिस ने प्रांजल शर्मा एवं संबंधित चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रशासन द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...