छत्तीसगढ़मल्हार

मल्हार में भी गणतंत्र दिवस की धूम सभी शासकीय कार्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण

न प.अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह क्षत्री ने किया ध्वजारोहण

उदय सिंह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हो गया या फिर देश का छोटा सा गांव ,हर तरफ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह एक जैसा ही नजर आया 70 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन मल्हार के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में किया गया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच ही नगर पंचायत कार्यालय ,सेवा सहकारी समिति और शासकीय हाई स्कूल में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया ।यहां ध्वजारोहण नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्री ने किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में मौजूद विविधता में एकता का आधार ही हमारा गणतंत्र है ,भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था का सफल संचालन अपने संविधान की वजह से करने में सक्षम है ।संविधान हमें अनुशासित जीवन और मर्यादा में रहना सिखाता है। राष्ट्रीय पर्व यही संदेश लेकर आता है कि देश और समाज की मर्यादा की रक्षा के लिए हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करें और उसी के अनुरूप कार्य करे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर मल्हार पुलिस चौकी, सरस्वती शिशु मंदिर ,नवोदय विद्यालय, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ,पोस्ट ऑफिस और अन्य शासकीय कार्यालयों में भी गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण किया गया। हालांकि बारिश की वजह से स्कूली बच्चों द्वारा किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े

सुबह से ही मल्हार में हर तरफ लाउडस्पीकर पर देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। बच्चे हाथों में कागज के तिरंगे लेकर स्कूल जाते नजर आए ।अधिकांश प्रतिष्ठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रतीक चिन्नू चिन्हों को प्रदर्शित कर देश भक्ति के जज्बे का इजहार किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...