सक्ती

1800 रुपये के लिए हत्या…पहले गला घोंटा, फिर ईंट से चेहरा कुचल डाला, अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामूली विवाद ने इस वारदात को खौफनाक रूप दे दिया।मामला ग्राम बंदोरा का है, जहां राहुल कुर्मी अपने घर के पास राहुल ऑटो धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। रविवार सुबह उसके चाचा विनोद वर्मा को गांव के एक युवक ने सूचना दी कि राहुल की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर राहुल का शव घर के बगल में पड़ा मिला। उसके गले पर दबाव के निशान थे, वहीं माथे, सिर और चेहरे पर ईंट से वार किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा की निगरानी में पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई।

तकनीकी और जमीनी पड़ताल के बाद पुलिस ने इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर 35 वर्ष और नारायण यादव उर्फ निखिल 20 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, 1800 रुपये निकालने, मोबाइल का फेस लॉक खुलवाने और मोबाइल चोरी की शंका को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपियों ने पहले कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट के टुकड़े से सिर, माथे और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर राहुल की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत सहित सक्ती, अड़भार, छपोरा और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,