बिल्हा

सड़क हादसा: बाइक से गिरने पर साले की हुई मौत, जीजा पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिलहरण कैवर्त्य, निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तुरी, 29 मार्च 2026 को अपने जीजा शिव प्रसाद निषाद के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से बिल्हा आया था। काम निपटाने के बाद दोनों शाम करीब 5:30 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दगौरी पानी टंकी के सामने मुख्य सड़क पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पीछे बैठे दिलहरण कैवर्त्य सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके नाक, मुंह और सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल अवस्था में शिव प्रसाद उसे तुरंत बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल के बाहर ही दिलहरण ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि घटना के बाद शव को निजी एम्बुलेंस से उसके गांव भोथीडीह (मस्तूरी) ले जाया गया। अगले दिन सोमवार सुबह मामले की सूचना और दुर्घटना की जानकारी के बाद शव को फिर बिल्हा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मोटरसाइकिल चालक शिव प्रसाद निषाद के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...