रतनपुर

बिलासपुर- रतनपुर हाइवे में बड़ी वारदात, चलती कार पर पत्थरबाजी…एमपी जा रहे परिवार की युवती गंभीर रूप से हुई घायल,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मुख्य मार्ग पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती कार पर अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में कार में सवार 27 वर्षीय युवती रितिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना बादल महल के पास की बताई जा रही है। घायल युवती पिता विजय बहादुर सिंह, निवासी पुष्पराजगढ़, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हमला हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने अचानक कार पर बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। एक पत्थर सीधे कार में सवार रितिका सिंह के चेहरे पर जा लगा, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। इस घटना ने रतनपुर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और मुख्य मार्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से मुख्य सड़क पर बेखौफ होकर अज्ञात तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उससे यह साफ है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर रात के समय संदिग्ध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी गश्त और निगरानी के अभाव में ऐसे तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। यदि समय रहते पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सख्त निगरानी, पेट्रोलिंग और संदिग्धों पर कार्रवाई नहीं की, तो कभी भी कोई और बड़ी आपराधिक घटना घट सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर...