बिलासपुर

एसबीआई योनो अपग्रेड कराने का झांसा देकर निगम इंजीनियर से 1 लाख 26 हजार की ठगी…साइबर जागरूकता नही आई काम

रमेश राजपूत

(SGN)बिलासपुर – ऑनलाइन सुविधा जिस तरह आम जीवन को एडवांस बना रही उसी तरह दूसरी तरफ यह लोगों के लिए मुसीबत भी बन रही है, जिसका लाभ भले ही सही तरीके से त्वरित कार्यवाही के लिए बनाया गया है, लेकिन कुछ अपराधी इस तकनीक का गलत उपयोग कर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे है और लोगों को चूना लगा रहे है, विगत 3-4 वर्षों से ऐसे जालसाजों का जैसे बहुत बड़ा नेटवर्क देश में काम कर रहा है, जो लोगों को ऑनलाइन मैसेज, कॉल और एप्प के जरिये फंसा कर बैंक एकाउंट से पैसों की चोरी बिना किसी डर के कर रहे है, शातिर साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ऐसे ही ठगी को अंजाम दिया है, जिसमें उन्होंने इस बार टिकरापारा निवासी नगर निगम के इंजीनियर सुब्रत कर पिता गोपाल चंद्र कर को अपना शिकार बनाया है।

मामले में पीड़ित इंजीनियर ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है साथ ही साइबर सेल को भी इस मामले की कंप्लेन की है। जिसमें प्रार्थी इंजीनियर सुब्रत कर ने बताया है कि 28 नवंबर को जब वह विकास भवन अपने कार्यालय में थे तभी उनके मोबाईल में मैसेज आया कि आपका एसबीआई योनो अपग्रेड नही है और अपग्रेड करने लिंक आया जिसे खोलकर उसमें मांगी गई जानकारी अपडेट की गई, जैसे ही जानकारी अपडेट हुई ओटीपी आया और बैंक खाते से 1 लाख 27177 रुपए दो बार में काट लिए गए। पैसे कटने का मैसेज आते ही प्रार्थी ने तत्काल बैंक से संपर्क कर एकाउंट को ब्लॉक कराया गया और इस ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर- रतनपुर हाइवे में बड़ी वारदात, चलती कार पर पत्थरबाजी...एमपी जा रहे परिवार की युवती गंभीर रू... कोटा-रतनपुर मार्ग बना अपराधियों का अड्डा... शादी से लौट रहे युवक को मारा चाकू 4 करोड़ की संपत्ति के लिए रची गई खौफनाक साजिश.... रिटायर्ड लेखापाल की सुपारी देकर हत्या, भाई-भतीजों ... जांजगीर चाम्पा: थाने में समझौता कराने वाले उपनिरीक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड, सड़क हादसा: बाइक से गिरने पर साले की हुई मौत, जीजा पर मामला दर्ज तालाब में डूबने से युवक की मौत..नहाने के दौरान पैर फिसलने की आशंका, सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा... लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश 1800 रुपये के लिए हत्या...पहले गला घोंटा, फिर ईंट से चेहरा कुचल डाला, अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी कोटा: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर...एक की मौत, एक घायल NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी...कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह,