मल्हार

मल्हार : राहगीर से मारपीट कर लूट…बुजुर्ग को चार आरोपीयो ने बनाया शिकार, पुलिस की सक्रियता से सभी आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने राहगीर से मारपीट कर नगदी लूटने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले पैसे की मांग की, रकम नहीं मिलने पर बेल्ट और हाथ-मुक्कों से हमला किया और पीड़ित की जेब से 1400 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रामप्यारे राय 62 वर्ष, निवासी चौहा, 30 मार्च की रात करीब 11:50 बजे डगनिया से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चकरबेढ़ा और डगनिया के बीच रोशन भंडारी, सुमित टंडन उर्फ बिट्टू, सुमित दिनकर उर्फ सोमू और मंजेश खूंटे ने उन्हें रोक लिया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग की और विरोध करने पर बेल्ट तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उनकी कमीज की जेब में रखे 1400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद घायल रामप्यारे राय पूरी रात वहीं पड़े रहे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चकरबेढ़ा गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देखा और घर पहुंचाया। इसके बाद वे परिजनों के साथ मल्हार चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और एसडीओपी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकरबेढ़ा से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी सुमित दिनकर के पास से लूटी गई 1400 रुपये नगद राशि तथा आरोपी मंजेश खूंटे के पास से घटना में प्रयुक्त बेल्ट बरामद कर लिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।वही इस तत्वरित कार्रवाई में मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत,प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा, आरक्षक किसन राय.श्याम लाल सोनवानी, अभिजीत कुर्रे,विकास अंचल, रमेश साहू का सहारनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...