मल्हार

मल्हार: नवोदय विद्यालय मोड़ पर सड़क हादसा…टक्कर मार ऑटो पलटी महिला के ऊपर, हुई दर्दनाक मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – मल्हार चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और उसमें सवार एक युवक घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हादसा मल्हार-मस्तूरी मार्ग पर नवोदय विद्यालय के आगे मोड़ के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बकरकुदा निवासी विक्रम अपने इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BY 2303 से मल्हार की ओर से मस्तूरी की तरफ जा रहा था। ऑटो में एक युवक सवारी के रूप में बैठा हुआ था। इसी दौरान सड़क किनारे रहने वाली शैल कुमारी देवार 40 वर्ष पति लक्ष्मी देवार खेत तरफ से गोबर उठा कर घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि तभी सड़क पर मवेशियों का झगड़ा होने लगा, और उसी वक्त सामने महिला को देखकर चालक विक्रम ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो सीधे महिला से टकराते हुए उसके ऊपर पलट गई।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ऑटो चालक विक्रम और उसमें बैठा युवक भी चोटिल हो गए। संयोगवश उसी समय मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल एक अन्य वाहन रुकवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शैल कुमारी देवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्च्यूरी भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायल चालक और सवारी युवक का इलाज जारी है। फ़िलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ, जिसकी जांच मल्हार पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर