बिलासपुर

सावधान बिलासपुर! ऑटो में साथ बैठी महिलाएं निकाल रहीं जेवर और नकदी…शहर में सक्रिय महिला चोर गैंग, भीड़ और सफर का उठा रही फायदा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चलती सवारी ऑटो में जेवर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नेहरू चौक से उसलापुर ओवरब्रिज के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वैष्णवी विहार उसलापुर, थाना सकरी निवासी सुषमा पाण्डेय 30 मार्च को अपनी बड़ी बेटी के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वे अपने साथ सोने के जेवर भी लेकर गई थीं। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे वे लाफार्ज क्षेत्र से स्कूल बस में बैठकर गुरुनानक चौक पहुंचीं। वहां से उन्होंने अकेले ई-रिक्शा लिया और नेहरू चौक पहुंचीं। इसके बाद राजेश पेट्रोल पंप के पास गनियारी की ओर जाने वाले एक ऑटो में अपने सामान के साथ बैठीं।
पीड़िता ने बताया कि उसी दौरान ऑटो में उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी सवार हुईं। सफर के बाद उसलापुर ओवरब्रिज पार करने के बाद वे ऑटो से उतरकर घर पहुंचीं। सुबह करीब 11 बजे जब वे अपने बैग में रखे जेवर आलमारी में रखने लगीं, तब पता चला कि साड़ी के नीचे डिब्बे में रखा एक सोने का हार और एक जोड़ी ईयररिंग, कुल वजन करीब 4 तोला, गायब है। इन जेवरों की कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।महिला को आशंका है कि ऑटो में साथ बैठी किसी अज्ञात महिला ने मौका पाकर जेवर पार कर दिए। अपने स्तर पर ऑटो चालक के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऑटो में साथ यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,