तखतपुर

नौकरी के नाम पर साइबर ठगों ने बेरोजगार युवती को बनाया शिकार…डराकर 90 हजार रुपए कराए ट्रांसफर

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – सायबर ठगी के बढ़ते मामलो के बीच अब शातिर ठग भया दोहन कर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे शातिर ठगो ने बेरोजगार युवती को धमकाकर 90 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में तखतपुर बजरंग नगर निवासी नम्रता शिवहरे ने घटना की शिक़ायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को युवती के नंबर में 8576844835 से कॉल आया। जिसमें शातिर ठग ने नौकरी डाट काम के एप्लीकेशन में आवेदन कर उसे कैंसिल करने की बात कहते हुए अपने झांसे में लिया। और उसका भविष्य खराब करने और आगामी 7 सालो तक कोई भी नौकरी के लिए एलिजिबल नही होने की बात कहते हुए, उसको जमकर डराया। उसके बाद उसको नौकरी दिलवाने के नाम पर 49 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद अलग अलग बहाने बनाकर कर युवती ने ठग के बताए अनुसार उसको यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। इधर इस मामले में युवती की शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,