बिलासपुर

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का घोटा था गला…हत्या छुपाने कर रहे थे बीमारी से मौत का बहाना….पुलिस जांच में आखिर सामने आई हकीकत…पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध संबंध की वजह से एक और हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने पति के रोक टोक से परेशान होकर अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया और इस हत्या को छुपाने मौत को बीमारी से होने की बात कहते रहे, साथ ही अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच एक परिचित ने डायल 112 को कॉल कर इसे स्वाभाविक मृत्यु न होने का संदेह जताया, जिस पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई, इस दौरान पुलिस को पर्याप्त सबूत नही मिले, लिहाज़ा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहाँ से रिपोर्ट मिली मृतक बलराम सिंह ठाकुर उम्र 62 वर्ष की गला किसी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ की मृतक की पत्नी सावित्री ठाकुर उम्र 35 वर्ष का रतनपुर भेलवापारा निवासी नारायण खांडे उम्र 36 वर्ष से अवैध संबंध था। जो तिफरा सब्जी मंडी में ड्राइवरी का काम करता था, बीते 8-9 वर्षों से उनकी जान पहचान थी जो अवैध संबंध में बदल चुकी थी, प्रेमी नारायण कई बार उनके ही घर तिफरा में रात रुकता था, अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हरकतों से मृतक बलराम परेशान था जो नारायण को घर आने से मना करता था साथ ही अपनी पत्नी को रोकता टोकता था, और यही वजह रही कि दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई साथ ही हत्या को छुपाने बीमारी और अधिक उम्र हो जाने का बहाना बनाया लेकिन उनकी होशियारी नही चली और पुलिस के सामने पूरी हकीकत सामने आ गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी सावित्री ठाकुर और प्रेमी नारायण खांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...