बिलासपुर

शोभायात्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मामूली विवाद बनी हिंसक… चार के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में शोभायात्रा देखने के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सन्नी श्रीवास, निवासी रपटा चौक चांटीडीह, ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सन्नी ने बताया कि वह एसी बनाने का काम करता है और 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:10 बजे अपने दोस्त सूरज साहू के साथ पेण्डलवार हॉस्पिटल और आनंद हॉस्पिटल के बीच मेन रोड तोरवा में खड़े होकर शोभायात्रा देख रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रियांशु बोले ने सूरज साहू से साइड में खड़े होने को कहा। सूरज के हटने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद प्रियांशु बोले के साथ साहिल सोनकर, सुरेश और वैभव, निवासी दयालबंद, वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियांशु बोले ने अपने पास रखी चाकू से सूरज साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूरज के पेट, सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने आरोपियों प्रियांशु बोले, साहिल सोनकर, सुरेश और वैभव के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ...