छत्तीसगढ़रतनपुर

पति की मौत के बाद गांजा बेच कर घर चलाने लगी महिला, गांजा बेचने के कारोबार में बच्चे को बनाया मोहरा

रतनपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर के महामाया पारा में रहने वाली विमला बाई सूर्यवंशी के पति के गुजर जाने के बाद रोजगार का और कोई जरिया ना होने पर महिला ने गांजा बेचने को ही आय का जरिया बना लिया। लंबे वक्त से वह यह काम कर रही थी। पुलिस को भी इसकी जानकारी थी। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने महिला के घर पर रेड किया तो वहां से एक खरीदार गांजा की पुडिया लेकर निकल रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया ।गांजा खरीदने वाले ने बताया कि उसे यह गांजा एक नाबालिग बच्चे ने बेची है । बच्चे से पूछताछ करने पर उसने सब कुछ उगल दिया । विमला बाई बड़े ही शातिर तरीके से गांजा का कारोबार कर रही थी। उसने बाकायदा अपने घर में एक गड्ढा खोद रखा था, जिसमें वह गांजे के बोरे को छुपा कर रखती थी। वह खुद सीधे ग्राहकों को गांजा नहीं बेचती थी , बल्कि इसके लिए वह एक नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल कर रही थी ।

पुलिस ने इस कार्यवाही में उसके पास से 2 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही गांजा बेचने से मिली रकम 5760 रुपये भी बरामद किए गए हैं। रतनपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। महिला के पास से बरामद गांजा की कीमत करीब 10,000 रुपये बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ...