जशपुर

अंधविश्वास ने ले ली 71 वर्षीय बेबस बुजुर्ग की जान.. जादू-टोना के शक में फिर एक हत्या,

रमेश राजपूत

जशपुर – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास ने एक बेबस बुजुर्ग महिला की जान ले ली। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम गीतारी पानी में 71 वर्षीय फुलमइत बाई की कथित तौर पर जादू-टोना के शक में लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छदनु राम 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, फुलमइत बाई अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थीं। पति और बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि वे स्वयं लकवाग्रस्त थीं और ठीक से चल-फिर भी नहीं पाती थीं। गांव में रहने वाले परिजन ही उनका खाना-पीना और देखभाल करते थे। शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें खाना देने पहुंचे, तो घर के भीतर उनका शव पड़ा मिला। कंबल हटाकर देखने पर सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले, वहीं पास में लकड़ी का डंडा भी पड़ा था। जांच में सामने आया कि गांव का ही आरोपी छदनु राम अपने परिवार के बार-बार बीमार होने से परेशान था। उसने इस बीमारी के पीछे फुलमइत बाई पर जादू-टोना करने का शक पाल लिया। इसी अंधविश्वास ने उसके भीतर इतनी क्रूरता भर दी कि वह 3 अप्रैल की रात महिला के घर पहुंचा और सोची-समझी साजिश के तहत उन पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। असहाय और वृद्ध महिला मौके पर ही दम तोड़ बैठीं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के सामने एक कड़वा सवाल है आखिर कब तक अंधविश्वास इंसानी जानें निगलता रहेगा? बीमारी का इलाज डॉक्टर और दवा से होता है, न कि किसी निर्दोष पर जादू-टोना का आरोप लगाकर। जशपुर की यह घटना चेतावनी है कि अंधविश्वास सिर्फ सोच को नहीं, इंसानियत को भी मार देता है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...