बिलासपुर

पति की प्रताड़ना से त्रस्त पत्नी ने की थी आग लगाकर आत्महत्या…. आरोपी पति गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पांड निवासी मृतिका रश्मि कौशिक उर्फ रानी की विगत 22.10.2024 को उपचार के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई थी, मामले की जांच में सकरी पुलिस ने पाया कि मृतिका रश्मि कौशिक का पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु पिता स्व बिसाहू राम कौशिक उम्र 42 वर्ष निवासी पांड शादी के बाद से ही शराब के नशे में मृतिका से विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता था, जिससे त्रस्त होकर ही मृतिका ने 21.10.2024 की दोपहर करीब 12.00 बजे अपने घर के पटाव मे अपने ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली थी जिसकी उपचार के दौरान 22.10.2024 को सुबह 10.25 बजे बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर बिलासपुर में मौत हो गयी, जांच पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108 बी.एन.एस का घटित होना पाये जाने से आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु के विरूद्ध अपराध धारा 108 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु को ग्राम पांड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सउनि विजय राठौर, राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर चोलाराम पटेल, लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक- सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते की अहम भूमिका रही I

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...