रायगढ़

घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का खुलासा… दोनों आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के बाद कि बेरहमी से पिटाई

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने महज छह घंटे में पर्दाफाश कर दिया। बुधवार सुबह घर के बाहर पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते यह वारदात की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) के शव उनके घर के बाहर मिले थे। सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा सहित एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) मंगलवार रात घर पहुंचे थे। शराब पीने के दौरान पुराने झगड़े और पैसों के विवाद में बहस हुई, जिसके बाद दोनों ने डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दंपती की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 282/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत रिमांड पर भेजा गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और उनकी टीम ने छह घंटे में कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार