सीपत

एनटीपीसी सीपत की MGR रेल लाइन में ठेका श्रमिक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत की एमजीआर रेल लाइन पर बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे एक ठेका श्रमिक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी (पंधी) निवासी श्री सुरेश कुमार वस्त्रकार के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ दल ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएचसी सीपत भेजा गया।एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि, शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीित होता है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास के तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर