कोटा

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला… सरकारी कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटैता में बिजली विभाग की जांच टीम पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में विजय साहू के खिलाफ धारा 121(1), 132 और 221 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शिवशंकर बिंझवार 26 वर्ष, निवासी ग्राम कलमीटार थाना रतनपुर, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, करगीरोड कोटा ग्रामीण वितरण केंद्र में लाइन परिचालक श्रेणी-03 के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने थाना कोटा में दर्ज शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे वे अपने सहकर्मी रघुनाथ धीवर, सहायक लाइनमैन, के साथ ग्राम पटैता स्थित शोभाराम साहू के परिसर में संचालित हालर मिल की रीडिंग लेने पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि उपभोक्ता द्वारा मीटर से हालर मिल चलाने के अलावा डायरेक्ट हुकिंग कर आटा चक्की भी संचालित की जा रही थी। इस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई और अवैध बिजली उपयोग का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विजय साहू पिता मनहरण साहू ने जांच कार्य का विरोध करते हुए कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शिवशंकर बिंझवार का कॉलर पकड़ लिया, उनका कपड़ा फाड़ दिया और पीठ पर कई बार मारपीट की। घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित कर्मचारी ने इसे शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। कोटा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है तथा अवैध बिजली उपयोग और मारपीट दोनों पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...