कोटा

बिलासपुर :- रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक… बेलगहना पुलिस ने 17.90 लाख रुपये किए जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 17 लाख 90 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई है। पुलिस अब जब्त रकम के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 08 अप्रैल 2026 को चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम अपराध विवेचना के सिलसिले में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम पवन बजाज 35 वर्ष पिता अर्जुन बजाज, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो सूटकेस और एक बैग से 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए। गिनती करने पर कुल रकम 17,90,000 रुपये निकली। पुलिस ने उक्त रकम को संदिग्ध एवं किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका के आधार पर जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी नकदी उसके पास कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से,