कोटा

कोटा के करपिहा जंगल में वन अमले पर हमला…लकड़ी चोरी को लेकर विवाद, कई घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के करपिहा जंगल महामायी द्वार में वन विभाग के अमले पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी रवि कुमार जगत, जो वन विकास निगम में परियोजना परीक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ग्राम सोनबंधा निवासी संतदास एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे की है, जब रवि कुमार जगत अपने स्टाफ सहायक परियोजना अधिकारी छत्रपाल देव सिंह भरद्वाज, हितेंद्र दिवान, अशोक साहू, क्षेत्ररक्षक राहुल शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों के साथ करपिहा जंगल क्षेत्र में नियमित ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे संतदास और उसके साथियों से लकड़ी चोरी के मुद्दे को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वन अमले के साथ अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में स्टाफ के हितेंद्र कुमार दिवान को कमर में चोट आई, वहीं दैनिक वेतनभोगी श्रमिक धन्नू सिंह के दाहिने हाथ के अंगूठे पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। घटना के दौरान अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद वन विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संतदास और उसके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 132, 221, 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,