मुंगेली

चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास….आरोपी पति गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

मुंगेली – महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना चिल्फी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम सेनगुड़ा निवासी सतीश सोनवानी 35 वर्ष ने 16 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी को जलती हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच उपरांत 9 अप्रैल 2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 10 अप्रैल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 11 अप्रैल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...