मुंगेली

अंधे कत्ल का हुआ खुलासा…. प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, शादी करने मृतिका बना रही थी दबाव,आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले का मुंगेली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवीनत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। मामले के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को सेतगंगा निवासी परिजनों ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी महिला परिजन 12 अप्रैल की रात से लापता थी। अगले दिन गाड़ाघाट के पगडंडी रास्ते में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही लालाराम यादव को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। मृतिका उसे पत्नी बनाकर अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान था। इसी बात से नाराज होकर उसने 12 अप्रैल को महिला को फोन कर बुलाया और मोटरसाइकिल से गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक टेक्नो मोबाइल, मृतिका का की-पैड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 जब्त कर लिया है। आरोपी लालाराम यादव 38 वर्ष निवासी शुक्लाभांठा को गिरफ्तार कर 14 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे, सहायक उपनिरीक्षक विजय बंजारा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...