मल्हार

मल्हार: मोबाइल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार…. दुकानदारों को बनाता था निशाना,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने मोबाइल लोन के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकानदारों को झांसा देकर उनके मोबाइल से ऑनलाइन लोन पास कराता था और रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। मामले के अनुसार, प्रार्थी शिवकुमार राय निवासी ग्राम चकरबेड़ा मल्हार ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका परिचित गोपी कश्यप उर्फ गोपी किशन 32 वर्ष निवासी ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी, उसे लोन दिलाने का झांसा देकर उसके मोबाइल से ऑनलाइन लोन स्वीकृत कराया। इसके बाद खाते में आए 80,000 को बिना जानकारी के अलग-अलग किस्तों में अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। आरोपी ने प्रार्थी को बहाना बनाते हुए कहा कि बाद में पूरी रकम वापस मिल जाएगी। शंका होने पर प्रार्थी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पहुंचकर जानकारी ली, जहां खुलासा हुआ कि पूरी राशि आरोपी द्वारा ट्रांसफर कर ली गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य दुकानदारों को पेटीएम बॉक्स सुधारने और लोन दिलाने के नाम पर इसी तरह ठगी कर चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मस्तूरी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया है और पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर