बिलासपुर

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…दूसरे जिले में पुलिस ने की छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक योगेश निर्मलकर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों की शिकायत और मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मृतक योगेश निर्मलकर 25 वर्ष महासमुंद जिले के बकमा का निवासी था और हल्दीराम रेस्टोरेंट में कार्यरत था। वह हीना निर्मलकर नामक युवती से प्रेम करता था और दोनों ने रायपुर के महादेव मंदिर में विवाह कर लिया था। इस विवाह से नाराज होकर हीना के मामा कन्हैया उर्फ कनई और मौसा जगत राम निर्मलकर ने मृतक पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने लड़की को जबरन अपने साथ ले जाकर दोनों के बीच बातचीत बंद करवा दी। आरोप है कि दोनों ने मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर 19 मार्च 2024 को योगेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी जगत राम निर्मलकर को धमतरी और कन्हैया निर्मलकर को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रआर प्रमोद कसेर, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी एवं आरक्षक वीरेन्द्र आर्मो का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर