बिलासपुर

आरक्षक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, चोरी गए सामान सहित 3 चोर चढ़े हत्थे…पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा थाना में पदस्थ आरक्षक के घर हुई लाखो के चोरी के मामले को सकरी पुलिस ने सुलझा लिया है। वही घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी अब पुलिस के गिरफ्त में है। जिसका खुलासा करते हुए बुधवार को बिलासागुड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के रहने वाले है। जो पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। मालूम हो चार जुलाई की दरमियानी रात शशिकांत जायसवाल के उसलापुर स्थित गीता पैलेस के पास घर चोरो ने धावा बोला था। उस वक्त आरक्षक नाइट ड्यूटी में था।

तो वही उसकी पत्नी धमतरी गई हुई थी। लिहाजा घर के सुने होने का फायदा उठाकर चोरो ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर, 62 हजार रु नगद समेत करीब 5-6 लाख का सामान चोर ले गए थे। जिसकी जांच बिलासपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। जिसे सुलझाने साइबर सेल सहित सकरी पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी बीच उनको जानकारी मिली कि देवेंद्र तो़डल, दरस मंडावी और राजा बंजारे की गतिविधियां संदिग्ध है। जिसे हिरासत में लेकर जब सकरी पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। इस दौरान पुलिस कप्तान प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई सभी कीमती सामान बरामद कर ली गई है। वहॉ सकरी थाना में हुए अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी इनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना को अंजाम देकर शहर छोड़ने की तैयारी में था आरोपी..

उसलापुर के साईं आनंदम में आरक्षक के घर चोरी की वारदात को अंजाम देकर आरोपी देवेंद्र कुछ मजदूरों को लेकर विशाखापट्टनम जाने की तैयारी में था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। बताया जा रहा है पहले भी देवेंद्र सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी चोरी के मामले में संलिप्त था, जिसे पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया है।

बिल्हा पुलिस को किया गया सम्मनित…

मंगलवार को बिल्हा पुलिस ने एक नाबालिक चोर को पकड़ने में सफलता पाई थी। जिसके कब्जे से तीन लाख रुप्ए कीमती 9 बाइक बरामद हुई है। इस मामले को लेकर बुधवार को डीएसपी,थाना प्रभारी सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों को बिलासागुड़ी में सम्मनित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी