बिलासपुर

बिलासपुर: आत्महत्या या हादसा..? तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, युवती गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को सुबह एक सनसनीखेज और संदिग्ध घटना सामने आई, जहां ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से युवक और युवती के गिरने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिलाषा परिसर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की छत से दोनों के नीचे गिरने की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना अचानक हुई, जिससे आसपास के लोग सकते में आ गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या के उद्देश्य से छलांग लगाई या फिर किसी हादसे का शिकार हुए। मृतक युवक की पहचान चिरंजीवी पांडे उर्फ चिंटू 27 वर्ष के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।

वह मूल रूप से बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसके परिजन टाटानगर में निवास करते हैं। वहीं घायल युवती का नाम महिमा श्री बताया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं आत्महत्या, हादसा या अन्य कारण की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,